इस राज्य में है देश का पहला ट्रैफिक सिग्नल फ्री शहर, गोल चक्कर और फ्लाईओवर ने किया कमाल

Kota Rajasthan Traffic Model: राजस्थान का कोटा भारत का पहला ट्रैफिक सिग्नल-मुक्त शहर माना जाता है। यहां गोल चक्कर, फ्लाईओवर और चौड़ी सड़कों की मदद से ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता है। पीक आवर्स में ट्रैफिक पुलिस सहयोग करती है। आइए जानते हैं ट्रैफिक के इस कमाल मॉडल के बारे में...

Kota Rajasthan Traffic Model: क्या आपने कभी सोचा है कि कोई ऐसा शहर भी हो सकता है, जहां गाड़ी चलाते वक्त बार-बार रेड लाइट पर रुकना ही न पड़े? सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन राजस्थान का कोटा ऐसा देश का पहला शहर बन गया है। इसे भारत का पहला ट्रैफिक सिग्नल-मुक्त शहर कहा जाता है। चंबल नदी के किनारे बसा कोटा वैसे तो देशभर में कोचिंग हब के तौर पर पहचान रखता है। हर साल हजारों नहीं, बल्कि लाखों छात्र यहां आईआईटी-जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। इतनी भीड़ के बावजूद यहां ट्रैफिक का हाल दिल्ली या मुंबई जैसा नहीं है। आज हम आपको कोटा के ट्रैफिक सिस्टम के बारे में बताएंगे।

Kota traffic signal free city

देश का पहला ट्रैफिक सिग्नल फ्री शहर

आखिर कैसे चलता है कोटा का ट्रैफिक?

कोटा में आपको आम शहरों की तरह हर थोड़ी दूरी पर रेड-ग्रीन लाइट नहीं दिखेंगी। यहां पूरे शहर में ज्यादातर जगहों पर गोल चक्कर (राउंड अबाउट), फ्लाईओवर और चौड़ी सड़कें बनाई गई हैं। इससे गाड़ियां रुक-रुक कर नहीं, बल्कि धीरे-धीरे लेकिन लगातार चलती रहती हैं।

End of Feed