घूम आओ पचमढ़ी में स्थित पहला पिंक होटल, जहां मैनेजर से लेकर ड्राइवर तक सब महिला

Hotel Amaltas: पचमढ़ी की सुंदर पहाड़ियों में ये होटल स्थित है। ये होटल ना केवल महिलाओं के सशक्तिकरण का वादा करता है, बल्कि भारत के सबसे सुंदर स्थानों में से एक जगह पर जाकर शांति और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

Madhya Pradesh Tourism: महिला ट्रैवलर्स के लिए अच्छी खबर है। पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में पहला ऑल-वुमेन होटल खुल गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा सकता है। इसके संचालन के हर पहलू मैनेजमेंट से लेकर ड्राइवर तक केवल महिलाओं द्वारा ही संभाला जा रहा है। यह होटल जिसका नाम अमलतास है हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौजूद है।

प्राकृतिक सुंदरता का करो दीदार: पचमढ़ी की सुंदर पहाड़ियों में ये होटल स्थित है। यहां पर्यटक आसपास की हरियाली के अद्भुत दृश्यों के साथ एक शांतिपूर्ण वातावरण में 2 पल शांति से बिता सकते हैं। एकांत और शांति चाहने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

End of Feed