Historical Places To visit In India summer: प्राकृतिक सुंदरता के लिए यूनेस्को के ये विश्व धरोहर स्थल काफी फेमस हैं। गर्मियों में जब छुट्टियां होती हैं, तो ये स्थल घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं। आइए जानते हैं भारत के 3 प्रमुख UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स जहां गर्मियों के मौसम में घूमने जाया जा सकता है। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए या फिर सोलो ट्रिप करने के लिए भी ये जगहें बेस्ट हैं।
UNESCO Sites To Visit In Summer
खजुराहो के मंदिर, मध्य प्रदेश: इस लिस्ट में नंबर 1 पर मध्य प्रदेश में स्थित खजुराहो के मंदिर को शामिल किया गया है। गर्मियों में खजुराहो का शाम का मौसम घूमने के लिए बहुत अच्छा होता है। यात्रा के दौरान यहां का लाइट एंड साउंड शो देखना ना भूलें, जो मंदिरों की कहानी जीवंत कर देता है। 950 से 1050 ईस्वी के बीच बनाए गए खजुराहो के मंदिर को देखना अपने आप में अनूठा अनुभव है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम: इस लिस्ट में नंबर 2 पर असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को शामिल किया गया है। विश्व के सबसे अधिक एक सींग वाले गैंडों के लिए ये नेशनल पार्क जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में सुबह-सुबह जंगल सफारी पर जाना यहा सबसे अच्छा अनुभव रहता है। प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव फोटोग्राफर्स के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है।
हवा महल, जयपुर: राजस्थान की शान, हवा महल को इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल किया गया है। अपनी अद्वितीय वास्तुकला के लिए हवा महल जाना जाता है। इस जगह को ढंग से एक्सप्लोर करने के लिए और गर्मियों के मौसम में भीड़-भाड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी जाना बेहतर साबित हो सकता है।
