Jatayu Earth Center: रामायण फिल्म ने बढ़ाई जटायु को करीब से जानने की उत्सुकता, केरल में मौजूद है उनका विशाल स्मारक, जानें कैसे पहुंचें यहां

Jatayu Earth Center: रामायण फिल्म के बाद केरल का जटायु अर्थ सेंटर चर्चा में है। यह वही जगह मानी जाती है जहां जटायु ने अपने रावण के हाथों घायल होने के बाद प्राण त्यागे थे। इसे दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति भी माना जाता है। जानें इसे कहां देखें, क्या है टिकट, टाइमिंग, पहुंचने का रास्ता और घूमने का सही मौसम।

Jatayu Earth Center: नई 'रामायण' फिल्म में भगवान राम, माता सीता और रावण की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के बाद अगर आपके मन में भी इस महाकाव्य से जुड़ी जगहों को करीब से जानने की इच्छा हुई है, तो केरल का जटायु अर्थ सेंटर आपकी ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां पहाड़ी पर बना जटायु का विशाल स्मारक रामायण के उस प्रसंग की याद दिलाता है, जब एक पक्षी ने माता सीता को रावण से बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की थी।

Jatayu Earth Center in kerala

कहां है जटायु अर्थ सेंटर, लगी है सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति (AI Image)

फिल्म ने रामायण के किरदारों को लेकर नई उत्सुकता पैदा की है। ऐसे में जटायु की कहानी और उनसे जुड़ी इस जगह को जानना एक अलग अनुभव हो सकता है। यह केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि पौराणिक कथा, प्रकृति और रोमांच का अनोखा संगम है।

End of Feed