Kedarnath Opening Date 2026: केदारनाथ मंदिर कब खुलेगा 2026 में, इस तिथि के साथ बनता है कपाट खुलने का संयोग

Kedarnath Opening Date 2026 (kedarnath mandir kapat kab khulenge 2026 me): केदारनाथ धाम के दर्शन को हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अगर 2026 में आप केदारनाथ के दर्शन को जाना चाहते हैं तो यहां जानें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट कब खुलेंगे 2026 में। किस तिथि पर केदारनाथ के कपाट खोले जाते हैं।

Kedarnath Opening Date 2026 (kedarnath mandir kapat kab khulenge 2026 me): हिंदू तीर्थ स्थलों में केदारनाथ धाम का एक विशिष्ट स्थान है। यह पवित्र और प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का तीसरा पड़ाव माना जाता है। यह जगह उत्तराखंड में पड़ती है और शीतकाल में इस मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। इसके बाद अप्रैल-मई के बीच में मंदिर को दर्शन के लिए दोबारा खोला जाता है। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि और समय अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर निर्भर करता है। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा महाशिवरात्रि के दिन की जाती है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारियों द्वारा पंचांग की गणना के बाद तय की जाती है।

Kedarnath opening date 2026, kedarnath kab khulega 2026

kedarnath mandir kab khulega 2026 (Pic: iStock)

केदारनाथ मंदिर के कपाट कब खुलेंगे 2026 में

केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि अक्षय तृतीया की तिथि के संयोग के साथ पड़ती है। पंचांग के अनुसार केदारनाथ मंदिर 2026 में 19 अप्रैल को रविवार के दिन खुल सकता है। इसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा।

End of Feed