एडवेंचर लवर्स के लिए हॉटस्पॉट, जंगल में गूंजेगी सैलानियों की चहक, कर्तनियाघाट जंगल सैलानियों के स्वागत को तैयार

katarniaghat Uttar Pradesh: नवंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए परफेक्ट होता है इस टाइम ना तो ज्यादा गर्मी होती है और सर्दी की शुरुआत हो रही होती है। अगर आप वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं तो इस बार कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य जाने का प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

Wildlife Tourism Uttar Pradesh: वाइल्डलाइफ के शौकीन पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य (Katarniaghat Wildlife Sanctuary) इस वर्ष पर्यटकों के लिए 1 नवंबर से खोला जा रहा है। परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ आपको जंगल सफारी का आनंद लेना है तो आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। वैसे तो भारत में जंगल सफारी के लिए एक से बढ़कर एक ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं लेकिन, कतर्नियाघाट के बारे में आज भी बेहद कम लोग जानते हैं ऐसे में आप भीड़भाड़ से दूर दो पल सुकून से पाने के लिए आप कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य जाने का प्लाने कर सकते हैं।

katarniaghat Wildlife Sanctuary (photo: canva)

katarniaghat Wildlife Sanctuary (photo: canva)

प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। पक्षी प्रेमियों को यहां कई दुर्लभ और प्रवासी पक्षी देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा बंगाल टाइगर से लेकर घड़ियाल तक के जानवर आपको उनके प्राकृतिक आवास में देखने को मिलेंगे।

End of Feed