Kasol Travel Guide: सिर्फ एक ट्रैवल डेस्टिनेशन नहीं है कसोल, बकेटलिस्ट में जरूर करें शामिल

Kasol Travel Guide: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों को कसोल की यात्रा अपनी बकेटलिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए। युवाओं, ट्रैकर्स और विदेशी पर्यटकों के बीच ये जगह काफी ज्यादा पॉपुलर है। बड़ी संख्या में यहां विदेशी पर्यटक भी आना पसंद करते हैं। अगर आप भी कसोल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां कसोल का एक पूरा यात्रा गाइड डिटेल में बताया गया है।

Kasol Travel Guide In Hindi: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित कसोल एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। रिवर साइड कैंपिंग से लेकर ट्रैकिंग तक आप यहां कर सकते हैं। समुद्रतल से लगभग 1,580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कसोल सुंदर और शांत हिल स्टेशन है। अगर आप शांति की तलाश में हैं तो फिर आपको मिनी इजराइल के नाम से फेमस कसोल की यात्रा बकेटलिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प कसोल का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

कसोल में घूमने लायक स्थान: मनिकरण साहिब (4 किमी), तोष गांव, खीरगंगा ट्रेक, चलाल गांव, रशी, पुलगा और कालगा कसोल में घूमने लायक प्रमुख स्थान हैं। यहां कई लोकप्रिय कैफे और खानपान के भी स्थान हैं जो इजराइली, इटालियन और कॉन्टिनेंटल खाने लिए फेमस हैं यहां आप एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

End of Feed