Karnataka Philately Passport: कर्नाटक में जारी हुआ फिलैटली पासपोर्ट क्या है, क्यों हो रही है इसकी इतनी डिमांड

Karnataka Philately Passport Meaning: कर्नाटक फिलैटली पासपोर्ट क्या है, इसमें अलग-अलग पर्यटन स्थलों की विशेष डाक मुहर कैसे जुटाई जाती है और इसे खरीदने के लिए लोगों की कतारें क्यों लग रही हैं? जानिए पूरी जानकारी।

Karnataka Philately Passport: घूमने जाते समय आप अपने साथ क्या लेकर लौटते हैं? इस पर आपका जवाब होगा - मोबाइल में ढेर सारी तस्वीरें, कुछ वीडियो, स्थानीय बाजार से खरीदा कोई सामान और उस जगह से जुड़ी ऐसी ही कोई याद। लेकिन अगर हर यात्रा की याद आपके पासपोर्ट पर लगी किसी खास मुहर के रूप में अंकित हो जाए तो कैसा रहेगा!

Karnataka Philately Passport

कर्नाटक में जारी हुआ फिलैटली पासपोर्ट क्या है

कर्नाटक फिलैटली पासपोर्ट आपको कुछ ऐसा ही मौका देता है। इसमें आप कर्नाटक की अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए विशेष डाक टिकट और चित्र वाली मुहरें यानी स्टाम्प्स इकट्ठा कर सकते हैं। यानी आप जितना कर्नाटक घूमेंगे, आपके इस पासपोर्ट के पन्ने उतने ही रंगीन और खास होते जाएंगे।

End of Feed