Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा में कितना खर्च आता है? जानें यात्रा रूट और पैकेज से जुड़ी जानकारी

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा अत्यंत पवित्र मानी जाती है। एक दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव के लिए अगर आप भी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। कैलाश मानसरोवर यात्रा में कितना खर्च आता है, कैलाश मानसरोवर यात्रा पैकेज कहां से बुक करें ऐसे तमाम महत्वपूर्ण सवालों का जवाब यहां दिया गया है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस बार 5 साल बाद हो रही है। आध्यात्मिक साधक के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा को जीवन बदल देने वाला अनुभव माना जाता है। तिब्बत में स्थित माउंट कैलाश और मानसरोवर झील तक की ये यात्रा आध्यात्मिकता, श्रद्धा और साहस का संगम है। ना सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि ये यात्रा प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक अनुभवों से भी भरपूर होती है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के मुख्य रूट (Kailash Mansarovar Yatra Travel Routes)

भारत सरकार द्वारा आयोजित यात्रा- लिपुलेख दर्रा, उत्तराखंड के माध्यम से की जाती है। उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से कैलाश मानसरोवर 65 किलोमीटर दूर है। सिक्किम के नाथुला से इसकी दूरी 802 किलोमीटर है वहीं भारतीयों के लिए कैलाश मानसरोवर जाने का तीसरा रास्ता नेपाल की राजधानी काठमांडू से है जिसकी दूरी तकरीबन 500 किलोमीटर है।

End of Feed