Jim Corbett National Park Travel Guide: नैनीताल जिला, उत्तराखंड में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क एडवेंचर का शौक रखने वाले पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी इस खूबसूरत नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक आते हैं। साल 1936 में स्थापित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को भारत का पहला नेशनल पार्क होने का गौरव भी प्राप्त है। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।
Jim Corbett National Park (photo credit-canva)
जाने का सही समय (Best Time to Visit)
मानसून के महीने में अगर आप यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि जुलाई से सितंबर के बीच यहां जाया जा सकता है लेकिन कुछ जोन बंद रहते हैं। टाइगर देखने के लिए बेस्ट सीजन नवंबर से जून के बीच होता है। फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट मौसम फरवरी से अप्रैल होता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना होता है।
कैसे पहुंचे (How to Reach)
रामनगर इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन है। पार्क से इसकी दूरी सिर्फ 12 किमी है। करीब 80 किमी दूर निकटतम एयरपोर्ट पंतनगर है। दिल्ली से अगर आप सड़क मार्ग के जरिए यहां पहुंचना चाहते हैं तो लगभग 250 किलोमीटर की दूरी 5–6 घंटे में तय की जा सकती है।
मुख्य सफारी जोन ( Jim Corbett National Park Safari Zones)
झिरना जोन सालभर खुला रहता है। खूबसूरत जंगल और बाघों की अच्छी संख्या आपको बिजरानी जोन में मिल जाएगी। टाइगर स्पॉटिंग के लिए बेस्ट लोकेशन ढिकाला जोन है। कम भीड़, ज्यादा शांति के लिए आप सोननाड़ी जोन जा सकते हैं।
सफारी बुकिंग की जानकारी (Jim Corbett National Park Safari Booking)
ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.corbettonline.uk.gov.in) पर जाकर आप सफारी के लिए बुकिंग कर सकते हैं। आधार/पासपोर्ट/वोटर आईडी बुकिंग के लिए जरूरी है। कम से कम 15 दिन पहले बुकिंग करना बेस्ट होता है।
