Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था। इस खास मौके पर मथुरा-वृंदावन में भारी भीड़ देखने को मिलती है। जन्माष्टमी के मौके पर देश-विदेश से पर्यटक मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं और त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप दिल्ली में जन्माष्टमी की धूम देखना चाहते हैं तो ये मंदिर जा सकते हैं। यहां अलग ही रौनक देखने को मिलती है।
दिल्ली के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर (Image: istock)
ISKON मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश
ISKON मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश दिल्ली के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है। यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां खास आयोजन होता है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां खास भजन-कीर्तन, झांकियां और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है।
बिरला मंदिर (लक्ष्मी नारायण मंदिर)
बिरला मंदिर, जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली के सबसे खास और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन यहां विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाता है।
छत्तरपुर मंदिर (श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ)
छत्तरपुर मंदिर (श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ) एक भव्य और दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां भगवान कृष्ण का भी एक अलग मंदिर है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां रंगारंग कार्यक्रम और भक्ति संगीत का आयोजन किया जाता है।
ISKON मंदिर, रोहिणी
रोहिणी स्थित इस्कॉन मंदिर भी भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अपने विशाल प्रांगण और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां झांकियां निकाली जाती हैं और रात में कीर्तन व भजनों का आयोजन किया जाता है।
