Jaipur Nearest Places To Visit: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास एक ऐसी प्यारी सी जगह है जिसे बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर किया जा सकता है। जयपुर की ट्रिप तो शायद आपने कई बार की होगी लेकिन, अमूमन ऐसा देखा गया है कि कम जानकारी होने के चलते पर्यटक केवल जयपुर ही घूमकर लौट आते हैं। अगर आप जयपुर गए हों तो इको-फ्रेंडली प्रथाओं और संस्कृतिक महत्व के लिए इस प्यारे से गांव जाने के लिए भी प्लान बना ही लेना। Within 100 Kms की सीरीज में हम आपको बताएंगे जयपुर के पास बसी ऐसी जगह के बारे में जहां आप 40 मिनट का ट्रैवल करके पहुंच जाएंगे।
Places to Visit Near Jaipur
बागरू: जयपुर से महज 28.5 किलोमीटर की दूरी पर बसा प्यारा सा गांव बागरू आपके एक्सप्लोर करने के लिए आदर्श स्पॉट हो सकता है। हाथ से बने लकड़ी के ब्लॉकों का उपयोग करके कपड़ों पर डिज़ाइन छापने की कला यहां पीढ़ियों से चली आ रही है। ये गांव राजस्थान की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
पर्यटन: इस गांव घूमने आने पर स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर आप काफी जानकारी पा सकते हैं। आप यहां कार्यशालाओं का दौरा करने के साथ ही प्रिंटिंग प्रक्रिया देख सकते हैं। अद्वितीय वस्त्र खरीदने के लिए ये जगह बेस्ट है। वहीं अगर आप खाने के शौकीन हैं तो फिर यहां पर आप राजस्थानी शैली में तैयार किया गए दाल बाटी चूरमा का भी सेवन कर सकते हैं।
जयपुर से बागरू गांव का सफर: आप अपनी कार या निजी टैक्सी और बस लेकर सीधा बागरू गांव पहुंच सकते हैं। यात्रा में लगभग 1-1.5 घंटे का समय लग सकता है। जयपुर के मुख्य बस स्टैंड से आपको डायरेक्ट बागरू के लिए बस मिल जाएगी।
