IRCTC Tour Package : वैष्णो देवी के दर्शन का है प्लान तो देखें ये खास टूर पैकेज, फुल सुख सुविधाओं के साथ पूरी होगी यात्रा

IRCTC Vaishno Devi Tour Package : वैष्णों देवी दर्शन का प्लान बनाना है लेकिन किसी अच्छे पैकेज की तलाश में हैं, तो आज हम आपकी तलाश को खत्म करा देते हैं। जी हां आज हम आपको आईआरसीटीसी का बनाया एक खास पैकेज बताएंगे, जिससे आप किफायती दाम में पूरी यात्रा कर सकते हैं।

IRCTC Vaishno Devi Tour Package : हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक, वैष्णो देवी मंदिर देवी शक्ति को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। देवी का ये रूप माता रानी और वैष्णवी के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर जम्मू- कश्मीर राज्य में कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5200 फीट है। यदि आप माता के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि एक भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC आपके लिए एक खास पैकेज लेकर आई है। जिससे आप पूरी सुख सुविधाओं के साथ माता के दर्शन की योजना बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज?

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC द्वारा तैयार किए गए इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) रखा गया है। जिसका कोड NDR01 तय किया गया है। 3 रात और 4 दिन का ये टूर पैकेज आपको माता के दर्शन के साथ जम्मू का सफर भी कराएगा। इस पैकेज में आपको 3 और 2 क्लास एसी का ऑप्शन दिया जाएगा। जिसका किराया अलग-अलग रखा गया है। इसका अलग सफर 19 अगस्त को शुरु होगा।

End of Feed