साल खत्म होने से पहले आ गया माता रानी का बुलावा, IRCTC ने बनाया वैष्णो देवी दर्शन का सस्ता टूर पैकेज

Mata Vaishnodevi tour package: माता वैष्णो देवी का मंदिर एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जिसके दर्शन के लिए लोगों की साल भर भारी भीड़ लगी रहती है। यदि आप अभी तक माता के दर्शन नहीं कर पाएं हैं, तो आपको साल खत्म होने से पहले प्लान जरूर बना लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको IRCTC के बनाए बेहद कम बजट के वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे है।

IRCTC Vaishno devi Tour Package 2025 : भारतीय रेलवे की सहायक IRCTC श्रद्धालुओं के लिए नए-नए टूर पैकेज का तोहफा लेकर आती रहती है। ऐसे ही एक खास टूप पैकेज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिससे आप वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। जी हां देवी के 51 शक्तिपीठों में शामिल वैष्णो देवी मंदिर बेहद खास है। वहीं वैष्णो देवी मंदिर सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यदि आप अभी तक वैष्णो देवी के दर्शन नहीं कर पाए हैं, तो ये पैकेज आपके लिए खास है। जी हां आइए जानते हैं IRCTC Vaishno devi Tour Package के बारे में विस्तार से...

IRCTC Tour Package

पैकेज की डिटेल्स

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए खास तौर पर तैयार किए गए इस टूर की शुरुआत दिल्ली से होगी। आपकी यह यात्रा 3 रात और 4 दिन की रहने वाली है। इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) रखा गया है। जिसका कोड NDR01 तय किया गया है। इस टूर में आपको 3 क्लास एसी और 2 क्लास एसी का विकल्प यात्रा के लिए दिया जा रहा है। वहीं ठहरने के लिए लग्जरी होटल की व्यवस्था भी IRCTC द्वारा की जाएगी। इस पैकेज के अगले ट्रिप की शुरुआत आगामी 3 नवंबर को होगी।

End of Feed