लखनऊ से पहुंच जाओ मॉरिशस, IRCTC लेकर आया है सस्ता पैकेज; रहना-खाना सब फ्री

IRCTC Mauritius Tour Packages: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी नया टूर पैकेज लेकर आई है जिसमें आपको 7 दिन और 6 रात मॉरिशस में बिताने का मौका मिलेगा। इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए सारी जानकारी आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं। रहने से लेकर खाने तक सबका खर्चा इस पैकेज में शामिल होगा।

IRCTC Tour Packages 2024: आईआरसीटीसी ने नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपका विदेश घूमने का सपना पूरा हो सकता है। इस टूर पैकेज का लाभ उठाकर आप कम बजट में मॉरिशस की यात्रा कर सकते हैं। LET’S EXPLORE MAURITIUS WITH IRCTC EX LUCKNOW नाम से इस पैकेज को लॉन्च किया गया है जिसका कोड NLO23 है। 7 दिन और 6 रातों के इस टूर पैकेज में आपको मॉरिशस की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। मॉरीशस हिंद महासागर में एक द्वीप देश है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

13 अक्टूबर 2024 से विदेश यात्रा की शुरुआत हो रही है जिसमें लखनऊ से आपको फ्लाइट पकड़नी होगी। फोर स्टार होटल में आपके रहने की व्यवस्था की गई है। यात्रा कार्यक्रम में आपको 5 ब्रेकफास्ट + 05 दोपहर का भोजन + 05 रात्रि भोजन को शामिल किया गया है। दौरे की पूरी अवधि के दौरान स्थानीय टूर गाइड आपकी सेवा में हाजिर रहेगा।

End of Feed