IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का शानदार मौका, 50 हजार से कम होगा खर्चा, जानिए डिटेल

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड के प्रमुख शहरों बैंकॉक और पटाया घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानते हैं।

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने THRILLING THAILAND नाम से बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड के प्रमुख शहरों पटाया और बैंकॉक घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड मुख्य रूप से एक बौद्ध राज्य है जो भारत और चीन से लगभग बराबर दूरी पर स्थित है। थाईलैंड में सफेद रेतीले समुद्र तट और खूबसूरत खाड़ियां मौजूद हैं। सभी उम्र के लोगों के लिए यहां कुछ ना कुछ जरूर है। पर्यटक थाई मसाज का अनुभव कर सकते हैं इसके अलावा थाईलैंड के शॉपिंग मॉल, हाई स्ट्रीट शॉप, हलचल भरे बाजार और बैक स्ट्रीट स्टॉल आकर्षण के केंद्र रहे हैं।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 27 जून 2025 को बैंकॉक के लिए उड़ान के लिए सुबह 08:30 बजे कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकत्रित होना है। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट नंबर FD 121 से उड़ान भरना है।

End of Feed