IRCTC के साथ करें माता वैष्णो देवी के दर्शन साथ ही करें दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का सफर, सस्ते में हो जाएगी ट्रिप

IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर अच्छे टूर पैकेज लेकर आता रहता है। हाल ही में IRCTC ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक खास पैकेज लांच किया है। इस पैकेज से आप माता के दर्शन के साथ दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का सफर भी कर पाएंगे।

IRCTC टूरिस्ट के लिए समय-समय पर बढ़िया पैकेज लेकर आता रहता है। इसमें वह देश और विदेश कई तरह के ट्रिप की प्लानिंग कराता है। IRCTC के पैकेज काफी सस्ते और शानदार होते हैं। इसमें आपको पूरी लग्जरी सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर का मौका मिलता है। आज हम आपको IRCTC के बनाए एक ऐसे ही खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ चिनाब रेलवे ब्रिज का सफर भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज...

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

क्या है पूरा पैकेज?

IRCTC के इस खास टूर पैकेज का नाम "माता वैष्णो देवी विद चिनाब ब्रिज एक्स दिल्ली" (MATA VAISHNODEVI WITH CHENAB BRIDGE EX DELHI) रखा गया है। इस पैकेज का कोड़ (NDR01C) तय किया गया है। जिसमें आप मां के दर्शन के साथ रेलवे के सबसे ऊंचे ब्रिज का रोमांच भी महसूस कर सकते हैं। इस पैकेज में टूरिस्ट्स के लिए रहना-खाना सब कुछ फ्री रहेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

End of Feed