IRCTC Tour Package: बैंकॉक और पटाया जाने का सुनहरा मौका, जानें किराया और डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: अब आपका थाईलैंड घूमने का सपना सच होने वाला है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद सस्ता इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं रहने से लेकर खाने पीने तक की डिटेल पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Thailand Tour Package: घूमने-फिरने वालों के लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने Exotic Thailand Ex Jaipur नाम से नया और बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक और पटाया में शानदार पर्यटन स्थल घूमने का मौका मिल रहा है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क, चाओफ्राया रिवर क्रूज़ राइड, बैंकॉक पटाया का मंदिर और सिटी टूर (मार्बल टेम्पल + गोल्डन बुद्धा), कोरल आइलैंड टूर, अलकजार शो की यात्रा करवाई जाएगी।

23 मार्च 2025 को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 19:30 बजे रिपोर्ट करना है। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा आपको पूरी ब्रीफिंग दी जाएगी। एयरलाइन काउंटर पर चेक इन के बाद 23:05 बजे फ्लाइट नंबर FD131 से जयपुर से बैंकॉक के लिए आप उड़ान भरेंगे।

End of Feed