IRCTC Tour Package 2026: जब भक्ति, आस्था और अध्यात्म ये तीनों एक साथ किसी यात्रा में जुड़ते हैं, तो वह सिर्फ सफर नहीं रहती, एक अनुभव बन जाती है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए ऐसा ही एक खास मौका तैयार किया है, जिसमें उज्जैन के महाकाल से लेकर ओंकारेश्वर तक ज्योतिर्लिंग दर्शन का दिव्य अनुभव मिलता है। यह 5 दिनों का विशेष टूर पैकेज न सिर्फ मंदिर दर्शन कराता है, बल्कि मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक धड़कन को करीब से महसूस करने का अवसर भी देता है। यदि आप इस दिव्य धार्मिक यात्रा (Jyotirlinga Tour Package) पर जाना चाहते हैं, तो नोट करें इस पैकेज की डिटेल...
IRCTC की धार्मिक यात्रा
दिल्ली से होगी यात्रा की शुरुआत
इस पवित्र यात्रा की शुरुआत हर बुधवार रात 9:45 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होती है। जिसका अगला सफर 6 मई 2026 को होगा। यात्री ट्रेन नंबर 12416 (इंदौर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) के जरिए सफर शुरू करते हैं। पूरी रात के आरामदायक ट्रेन सफर के बाद सुबह यात्री इंदौर पहुंचते हैं, वहां से आगे की आध्यात्मिक यात्रा शुरू होती है।
यात्रा का पहला पड़ाव - उज्जैन (महाकाल)
इंदौर से यात्रा सीधे उज्जैन की ओर बढ़ती है, जहां श्रद्धालु भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक Mahakaleshwar Jyotirlinga के दर्शन करते हैं। यहां होने वाली भस्म आरती और मंदिर की दिव्यता हर यात्री के मन में एक अलग ही ऊर्जा भर देती है। इसके साथ ही यात्रियों को प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के दर्शन का भी अवसर मिलता है, जहां आस्था और रहस्य दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।यात्रा का दूसरा पड़ाव - शिवपुरी (ओंकारेश्वर)
अगले चरण में यात्रा ओंकारेश्वर पहुंचती है। जो नर्मदा नदी के तट पर स्थित एक और प्रमुख ज्योतिर्लिंग है। यहां का शांत वातावरण, नदी की लहरें और मंदिर की ऊर्जा भक्तों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराती है। इस तरह इस पैकेज से आप दो दिव्य ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर पाएंगे।
कितने खर्च में होगा यह पवित्र सफर
इस आध्यात्मिक और पवित्र यात्रा का खर्च यात्रियों की संख्या और उनके रहने की व्यवस्था के अनुसार तय किया गया है। यदि कोई यात्री अकेले इस यात्रा पर जाता है तो उसे सिंगल ऑक्यूपेंसी के तहत 31,370 रुपए प्रति व्यक्ति का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर डबल शेयरिंग में यह खर्च घटकर 18,060 रुपए प्रति व्यक्ति हो जाता है। अगर तीन लोग एक साथ यात्रा करते हैं तो ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति शुल्क 15,805 रुपए होगा। इसके अलावा 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए इस दिव्य यात्रा का किराया 14,130 रुपए निर्धारित किया गया है।
