IRCTC Tour Package: सस्ते में विदेश घूमने का मौका, कम खर्चे में मिल रहा है लग्जरी टूर

IRCTC Tour Package: कम खर्चे में विदेश घूमने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: कम खर्चे में अगर आप लग्जरी टूर करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'THAILAND RETREAT EX-PATNA' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। यात्रा के दौरान आप बैंकॉक और पटाया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार कर पाएंगे। टाइगर पार्क से लेकर पटाया में अल्काजार शो का हिस्सा आप बन सकेंगे।

explore bangkok pattaya

explore bangkok pattaya

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 नवम्बर 2025 को एयरलाइन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपको 20.25 बजे प्रस्थान करना है। फ्लाइट नंबर- 6E 342 पर चढ़ने के लिए उपयुक्त समय पर पटना हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा।

End of Feed