IRCTC Tour Package: गर्मी में घूम आएं मलेशिया,परिवार के साथ करें ट्रिप प्लान, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में तमाम सुविधाएं मिल रही हैं जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Summer Special Malaysia With Genting Highlands नाम से बेहद ही किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार का मौका मिल रहा है। पुत्रजया टूर, राष्ट्रीय स्मारक, राष्ट्रीय मस्जिद, पुराना रेलवे स्टेशन, स्वतंत्र चौक, ट्विन टॉवर और चॉकलेट गैलरी जैसे शानदार पर्यटन स्थलों की यात्रा पैकेज में शामिल है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। लखनऊ से यात्रा की शुरुआत होगी। 29 मई 2025 को 05:25 बजे कुआलालंपुर आगमन के साथ आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सहायता के लिए एयरपोर्ट पर टूर गाइड/स्थानीय प्रतिनिधि से मुलाकात हो जाएगी।

End of Feed