IRCTC Tour package: परिवार के साथ मलेशिया घूमने का सुनहरा मौका, जानिए किराया और अन्य डिटेल

IRCTC Tour package 2025: परिवार के साथ विदेश घूमने का अब आप फटाफट प्लान कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं जिसे जानने के बाद आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने इस बार आपके लिए कम बजट में विदेश घूमने का पूरा इंतजाम कर दिया है। Summer Special Malaysia With Genting Highlands के नाम से आपके लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशन टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया में इस्लामिक आर्ट्स म्यूजियम मलेशिया, पुत्रजया टूर, राष्ट्रीय स्मारक, ट्विन टॉवर, चॉकलेट गैलरी, बाटू गुफाएं जैसे आकर्षक स्थलों का दौरा करवाया जाएगा।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 मई 2025 को लखनऊ से आपके सफर की शुरुआत होगी 05:25 बजे कुआलालंपुर में आपका आगमनो होगा। इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद एयरपोर्ट पर टूर गाइड/स्थानीय प्रतिनिधि आपकी मदद के लिए उपल्बध रहेगा।

End of Feed