IRCTC Tour Package: किफायती बजट में घूम आएं बैंकॉक और पटाया, 50 हजार से कम होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package 2025: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हो लेकिन बजट को लेकर ट्रिप नहीं बना पर रहे हो? अब आपको चिंता की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बजट में विदेश घूमने का मौका मिल रहा है।

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको कम बजट में बैंकॉक और पटाया की सैर करवाई जा रही है। ये बेहद ही किफायती टूर पैकेज रहने वाला है जिसके तहत आपको बेहद कम खर्चे में विदेश यात्रा करवाई जा रही है। वाट ट्रिमिट, वाट फो, श्रीराचा टाइगर जू, कोरल द्वीप, नोंग नूच ट्रॉपिकल गार्डन, सफारी वर्ल्ड टूर और मरीन पार्क की मनोरम यात्रा आपको करवाई जाएगी।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण यात्रा के दौरान लोकल टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी।

End of Feed