IRCTC Tour Package: यादों में बस जाने वाला होगा अनुभव, शिमला और नारकंडा की सैर, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला और नारकंडा घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: कम बजट में आकर्षक ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'Queen Of Shimla With Hatu Temple Narkanda Ex Shimla' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला और हाटू माता मंदिर, नारकंडा घूमने का मौका मिल रहा है। शिमला भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक शहर है। पर्यटकों के बीच शिमला काफी ज्यादा पॉपुलर है जिसे अक्सर -पहाड़ों की रानी कहा जाता है। चीड़, रोडोडेंड्रोन और ओक के जंगलों से घिरा शिमला ठंडी, बर्फीली सर्दियों का अनुभव कराता है। यह शहर अपनी इमारतों के लिए भी फेमस है।

IRCTC Tour Package 2025 (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025 (photo: canva)

3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22 अक्टूबर 2025 को शिमला रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड से जाखू मंदिर, हनुमान मंदिर के लिए प्रस्थान और होटल पर ड्रॉप किया जाएगा। दूसरे दिन नाश्ते के बाद हाटू मंदिर नारकंडा के लिए प्रस्थान करें और वापसी में कुफरी की यात्रा करें और शाम को मॉल रोड पर जाएं। गौर करने वाली बात ये है कि 22 अक्टूबर के अलावा अपनी सहूलियत के हिसाब से आप किसी भी दिन पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड तक आपको खुद पहुंचना होगा।

End of Feed