IRCTC Tour Package: केरल घूमने का सुनहरा मौका, हसीन वादियों की कर आएं सैर

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: कम बजट में ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'MESMERIZING KERALA' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। मुन्नार, थेक्कडी, त्रिवेन्द्रम, कोच्चि, अलेप्पी, कुमारकोम के प्रमुख आकर्षणों के दीदार आप इस पैकेज के तहत कर सकेंगे। सोलो ट्रिप पर या परिवार के साथ जाने के लिए ये पैकेज बेस्ट है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 16 सितंबर 2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या फिर कोच्चि हवाई अड्डे से आपको पिक-अप किया जाएगा और फिर होटल में आपको स्टे के लिए ले जाया जाएगा। कोच्चि के होटल में रात्रि विश्राम। ध्यान दें कि रेलवे स्टेशन या फिर एयरपोर्ट तक आपको खुद आना होगा।

End of Feed