IRCTC Tour Package: पावन तीर्थस्थलों की भव्य यात्रा, 5 दिन की है ट्रिप, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको द्वारका, नागेश्वर, बेट द्वारका, पोरबंदर, सोमनाथ में प्रमुख मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: धार्मिक यात्रा का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'DWARKA - BET DWARKA-SOMNATH WITH SASAN GIR EX RAJKOT' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको द्वारका, नागेश्वर, बेट द्वारका, पोरबंदर, सोमनाथ घूमने का मौका मिल रहा है। द्वारकाधीश मंदिर, गोमती घाट, बेयट द्वारका मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, पोरबंदर में सुदामा मंदिर, सोमनाथ बीच, सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर, भालका तीर्थ मंदिर और गीता मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षणों के दीदार आप कर पाएंगे।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22 सिंतबर 2025 को सुबह राजकोट रेलवे स्टेशन/हवाई अड्डा/बस स्टैंड से आपको पिक-अप कर लिया जाएगा। द्वारका पहुंचने पर होटल में चेक-इन आपको करना होगा। ध्यान देने योग्य बात ये है कि 22 सिंतबर के अलावा भी हफ्ते में किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन/हवाई अड्डा/बस स्टैंड तक आपको खुद के खर्चे पर पहुंचना होगा।

End of Feed