IRCTC Tour Package: घूम आएं डुआर्स, नेचर से हो जाएगा प्यार, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको डुआर्स- (लतागुड़ी) घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: शहर की व्यस्त जिंदगी की नीरसता से दूर, प्रकृति की गोद में जीवन और प्रकृति के खजानों से भरपूर एक ताजगी भरा पर्यटन स्थल आपका इंतजार कर रहा है। आईआरसीटीसी ने 'GREEN DOOARS LAND PACKAGE' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको डुआर्स- (लतागुड़ी) घूमने का मौका मिल रहा है। वनस्पतियों और जीवों की विविधता, मानव जीवन की विविधता और सजग पहाड़ों की उपस्थिति, डुआर्स के पर्यटन स्थलों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला बनाती है। प्रकृति, मानव और वन्य जीवन - यह शानदार तिकड़ी आपको एक अद्भुत यात्रा पर ले जाती है जो हमेशा आपके दिलों में बसी रहेगी।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24 सिंतबर 2025 को न्यू माल जंक्शन (NMZ) रेलवे स्टेशन / सिलीगुड़ी स्टेशन पर आगमन और लतागुड़ी स्थानांतरण। होटल में चेक-इन करें और तरोताजा हों। दोपहर के भोजन के बाद सैर-सपाटा की शुरुआत होगी। 24 सिंतबर के अलावा भी आप हफ्ते के किसी भी दिन अपनी सहुलियत के हिसाब से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये है कि रेलवे स्टेशन तक आपको खुद के पैसों से आना होगा। इसका खर्चा पैकेज में शामिल नहीं है।

End of Feed