IRCTC Tour Package: आ गया पासपोर्ट पर ठप्पा लगाने का वक्त, सस्ते में घूम आएं बाली, जानिए डिटेल्स

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको बाली घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में यहां जानते हैं।

IRCTC Tour Package: पासपोर्ट पर ठप्पा लगाने का वक्त आ गया है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Amazing Bali नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। पर्यटकों के लिए ये पैकेज बेहद आकर्षक और खास रहने वाला है। इस पैकेज के तहत आपको बाली घूमने का मौका मिल रहा है। तंजुंग बेनाओ बीच टूर, नुसा दुआ बीच, उल्लावतु मंदिर, केकक डांस, उबुद रॉयल पैलेस, उबुद पारंपरिक बाजार की यात्रा इस पैकेज में शामिल होगी। सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार के साथ आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 अगस्त 2025 को मुंबई से बाली तक हवाई जहाज से प्रस्थान करना है। बाली डेनपसार हवाई अड्डे पर आगमन, लंच के साथ होटल में स्थानांतरण और चेक-इन। शाम को देवदान शो का आनंद लें। भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर। होटल में रात भर रुकें कुछ इस तरह आपका कार्यक्रम आगे बढ़ेगा।

End of Feed