IRCTC Tour Package 2025: मार्च में घूम आएं पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का, दिल्ली वालों के लिए खास सौगात

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों- पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का की यात्रा करवाई जाएगी। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं जैसे बुकिंग और रहने खाने की व्यवस्था पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Divine Puri Tour Package नाम से नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करते हुए ओडिशा के लिए दिल्ली से आपको फ्लाइट पकड़नी होगी। यह टूर पैकेज आपको ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्थलों- पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का का भ्रमण कराएगा।

इस टूर पैकेज के माध्यम से, आपको पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर, चिल्का, एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून और विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर देखने को मिलेगा। इरावाडी डॉल्फिन के अलावा कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन भी होंगे। 22 मार्च 2025 को दिल्ली से 6E 5096 द्वारा 09:55 बजे प्रस्थान किया जाएगा। 11:55 बजे भुवनेश्वर आगमन के बाद आपको पुरी ले जाया जाएगा। होटल में चेक इन के बाद शाम को जग्गनाथ मंदिर के दर्शन करने जाएं।

End of Feed