IRCTC Tour Package: बैंकॉक के साथ घूम आओ मलेशिया, सिंगापुर, जानें कितना होगा खर्चा

IRCTC: आप कम बजट में इंटरनेशनल ट्रैवल कर पाएं इसके लिए आईआरसीटीसी ने पूरा इंतजाम कर दिया है। बेहद कम बजट में आपके लिए आपके लिए मलेशिया, बैंकॉक और सिंगापुर घूमने का मौका है। रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी भी चीज की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी आप यहां जान सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटी ने आपके लिए बेहद कम बजट में विदेश घूमने का इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटी का ये पैकेज बेहद स्पेशल होने वाला है। आईआरसीटीसी ने Best Of Asia – Three In One Ex Indore नाम से टूर पैकेज को लॉन्च किया है। ये पैकेज आपको चमचमाते नीले समुद्र तटों से भरे पटाया को भी देखने का मौका देगा। इसके अलावा बैंकॉक का दौरा आपको भव्यतम मंदिरों के दर्शन करने का मौका देने जा रहा है जो सुंदरता और भव्यता का प्रतीक हैं।

मलेशिया दौरे पर, पेट्रोनास टावर्स और स्मारकीय इमारत जैसे मनोरम स्थलों की यात्रा आप इस पैकेज के तहत कर सकेंगे। सिंगापुर, दुनिया के सबसे उन्नत और सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है वहां भी आपको घुमाया जाएगा। 11 रात और 12 दिन का ये टूर पैकेज है। 28 फरवरी 2025 को 22:30 बजे इंदौर से चैन्नई के लिए प्रस्थान करना होगा। 00:15 बजे चेन्नई पहुंचें, 04:55 बजे फ्लाइट के जरिए 10:05 बजे बैंकॉक में आपका आगमन होगा। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर आपको ब्रीफिंग की जाएगी।

End of Feed