IRCTC Tour Package: मात्र इतने रुपये में कर आओ बाली की सैर, रहने-खाने की नो टेंशन; जानें पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद कम बजट में इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है। नए साल की शुरुआत से ठीक पहले आपको 5 दिन और 4 रात विदेश में एन्जॉय करवाया जाएगा। इस टूर पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं-

IRCTC Bali Tour Package: घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी है। नए साल की शुरुआत से ठीक पहले आईआरसीटीसी आपके लिए इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आई है जिसमें आपको इंडोनेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाली घुमाया जाएगा। बाली अपने खूबसूरत समुद्र तटों, सांस्कृतिक धरोहर, मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाता रहा है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने BLISSFUL BALI EX CHENNAI के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस पैकेज का कोड SMO59 है।

पूरी यात्रा के दौरान पेशेवर गाइड आपके साथ रहेगा। इस पैकेज के तहत आपको तंजुंग बेनाओ बीच टूर, नुसा दुआ बीच, उलुवातु मंदिर, कॉफी बागान के साथ उबुद गांव का दौरा, उबुद रॉयल पैलेस, बाली सफारी और जंगल हॉपर पास के साथ समुद्री पार्क जैसे शानदार पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी।

End of Feed