IRCTC Tour Package: बैंकॉक की रौनक पटाया की मस्ती, IRCTC के साथ थाईलैंड यात्रा

IRCTC Tour package 2025: बजट में विदेश यात्रा का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

IRCTC Tour Package: कम बजट में आपके विदेश घूमने का सपना पूरा होने वाला है क्योंकि आईआरसीटीसी ने EXOTIC THAILAND EX JAIPUR नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड प्रकृति और आधुनिकता के मिश्रण से भरपूर एक आकर्षक गंतव्य है। पटाया और बैंकॉक की शानदार यात्रा आपको इस पैकेज के तहत करवाई जाएगी। यह पैकेज पर्यटकों को सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क, चाओफ्राया नदी क्रूज राइड, बैंकॉक पटाया के मंदिर और शहर घूमना (संगमरमर मंदिर + स्वर्ण बुद्ध), कोरल द्वीप की यात्रा, अल्काजार शो देखने का अवसर प्रदान कर रहा है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 सितंबर 2025 को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1930 बजे रिपोर्ट करें। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा ब्रीफिंग के बाद एयरलाइन काउंटर पर चेक-इन की औपचारिकताओं के लिए आगे बढ़ें। 2310 बजे जयपुर से बैंकॉक के लिए फ्लाइट नंबर FD131 में सवार होना है।

End of Feed