IRCTC Thailand Package For Valentine: वैंलेटाइन डे (Valentine's Day) आने में अब महीनेभर से कम का समय बचा हुआ है। खासतौर से कपल्स (Couples) इस मौके को यादगार बनाने के लिए अभी से घूमने का प्लान (Travel Plan) कर रहे हैं। प्यार के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए लोग कहीं न कहीं घूमने के लिए जरूर जाते हैं। अगर आप भी 14 फरवरी को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रैवल टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप थाईलैंड (Thailand Tourism) की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
IRCTC Thailand Package For Valentine: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में गर्लफ्रेंड संग घूमें बैंकॉक और पटाया।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND, VALENTINE’S DAY SPECIAL EX HYDERABAD (SHO12)है। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज 14 फरवरी को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से बैंकॉक आना-जाना नोक एयर की फ्लाइट से होगा।
इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर
इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 34 है। इस पैकेज में आप थाईलैंड की सुंदर जगह बैंकॉक और पटाया घूम पाएंगे। थ्री स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 3 डिनर मिलेगा। 80 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। पूरे पैकेज के दौरान आपको लोकल टूर गाइड भी मिलेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 56,845 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग और ट्रिपल शेयरिंग में 48,470 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 46,575 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 41,550 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
