IRCTC Himachal-Chandigarh Package: साल के सबसे आखिरी महीने में लोग सबसे ज्यादा घूमने (Travel) का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी दिसंबर (December) महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और चंडीगढ़ (Chandigarh) घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BLISSFUL HIMANCHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW (NLR030A) है।
IRCTC Himachal-Chandigarh Package: हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला ट्रेन टूर पैकेज।
आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप चंडीगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और कुफरी घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन और कैब का रहेगा। ये ट्रेन टूर पैकेज 15 दिसंबर को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में सेकेंड एसी में 3 सीटें और थर्ड एसी में 6 सीटें हैं।
इस पैकेज में शामिल है 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर
इस टूर पैकेज में आप 2 रात शिमला और 1 रात मोहाली में रुकेंगे। शेयरिंग आधार पर कैब से सड़क का रास्ता पूरा होगा और पहाड़ी इलाकों में एसी नहीं चलाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
अगर बात इस ट्रेन टूर पैकेज के किराये की करें तो इसमें दो कैटेगरी हैं। पहली कैटेगरी सेकेंड एसी में सिंगल बुक करने पर आपको 43,560 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 24,400 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 12,290 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 11,550 रुपए खर्च करने होंगे।
दूसरी कैटेगरी थर्ड एसी में सिंगल बुक करने पर आपको 42,360 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 23,200 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 18,300 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 11,090 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,350 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
