IRCTC: इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर करें विदेश यात्रा, सिंगापुर-मलेशिया ट्रिप का सुनहरा ऑफर

IRCTC: अगर आप 15 अगस्त की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चेन्नई से सिंगापुर और मलेशिया का यह स्पेशल टूर आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने आपके लिए 7 दिन का बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। अगर आप 15 अगस्त की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद स्पेशल होने वाला है। 14 अगस्त की रात 10:15 बजे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आपकी फ्लाइट मलेशिया के लिए रवाना होगी। यहीं से आपकी सिंगापुर और मलेशिया की शानदार विदेश यात्रा की शुरुआत होगी।

Singapore Malaysia Tour Package

इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर करें विदेश यात्रा

दिन 1 और दिन 2 का प्लान

सुबह 4:45 बजे कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इमिग्रेशन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्थानीय प्रतिनिधि आपका स्वागत करेंगे और होटल तक पहुंचाएंगे। होटल में अर्ली चेक-इन और नाश्ते की सुविधा मिलेगी, जिससे आप थोड़ा आराम कर सकेंगे। दोपहर के भोजन के बाद दुनिया की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक पेट्रोनास ट्विन टावर्स देखने जाएंगे। यहां घूमने और यादगार तस्वीरें लेने के बाद रात का खाना खाकर होटल लौटेंगे।

End of Feed