सिक्किम की वादियों के लेने हैं नजारे? तो आज ही बुक करें IRCTC का ये शानदार पैकेज, जानें कितने दिन का होगा ट्रिप

यदि आप जल्दी कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए किसी परफेक्ट जगह की तलाश नहीं कर पाए हैं तो आपको बता दें कि नॉर्थ ईस्ट घूमना आपके लिए परफेक्ट साबित होगा। जी हां यहां की खूबसूरती आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। आइए जानते हैं IRCTC के इस पैकेज के बारे में...

सर्दियों का मौसम अब आपसे विदा लेने को तैयार है। ऐसे में यदि आप सर्दियों को विदा देने से पहले किसी तरह के ट्रिप का प्लान बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि सिक्किम घूमना आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। जी हां प्रकृति की गोद में बसा सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विरासत के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और उनके बीच मनमोहक दृश्य आपके मन को लुभाने वाले होते हैं। आइए जानते हैं सिक्किम की सैर कराने वाले IRCTC के इस पैकेज के बारे में...

IRCTC Tour package

क्या हैं पैकेज की डिटेल?

नॉर्थ ईस्ट के लिए तैयार किए गए आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैक का नाम SIKKIM SILVER है। जिसका कोड EHH121 रखा गया है। जिस पैकेज से यात्रा करने पर आपको 5 रात और 6 दिन का ट्रिप कराया जाएगा। प्राकृतिक सुंदरता के बीच आप अपनी यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

End of Feed