IRCTC Ramayana Yatra Package: राम नाम जपते हुए परिवार संग करें अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक की धार्मिक यात्रा, जानें कितना होगा और खर्च कैसे करें बुकिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Feb 29, 2024, 11:03 AM IST

IRCTC Ramayana Yatra Package: आईआरसीटीसी के इस ट्रेन वाले टूर पैकेज में आप अयोध्या, वाराणसी, नाशिक, हंपी, प्रयागराज से लेकर रामेश्वरम मंदिरो के दर्शन कर पाएंगे। 18 दिन वाले इस पैकेज के साथ आप कम खर्च में ही बेहतरीन सफर का आनंद ले सकते हैं। देखें श्री रामायण यात्रा पैकेज की कीमत और बुकिंग कैसे करें।

IRCTC Ramayana Yatra Package: परिवार संग मार्च में होली के आस पास कोई बहुत ही बढ़िया सी धार्मिक यात्रा करने का मन है। तो भारतीय रेलवे के ये रामायण यात्रा टूर पैकेज की बुकिंग आपके लिए बड़े ही काम ही हो सकती है। इस टूर के तहत आपको ट्रेन के माध्यम से करीब 18 दिनों में अयोध्या, नाशिक से लेकर प्रयागराज और रामेश्वरम तक के मंदिरों में दुर्लभ दर्शन का मौका प्राप्त होगा। इसी बीच होली से लेकर महाशिवरात्रि तक की भी तिथि पड़ रही है, जिसके चलते आपकी यात्रा और सिद्ध साबित हो सकती है।

IRCTC Ayodhya package, ayodhya tourism,  ramayana yatra

Irctc shri ramayana yatra package price details read here

तो अगर परिवार संग घूमने फिरने का प्लान बना लिया है, तो आईआरसीटीसी के SHRI RAMAYANA YATRA TOUR PACKAGE (CDBG12) की बुकिंग जल्दी से कर लें। 18 दिन और 17 रातों के स्टे वाले इस टूर की शुरुआत 5 मार्च से हो रही है। जिसका माध्यम ट्रेन रहेगा यात्रियों को खास इस टूर के लिए 'भारत गौरव डिलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' से सफर करने का मौका मिलेगा। और सफर के लिए आप ट्रेन में बोर्डिंग अलिगढ़, दिल्ली, सफदरगंज, इटावा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ और टुंडला से कर सकते हैं।

End of Feed