IRCTC Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में माता वैष्णो देवी के करें दर्शन, वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए देना होगा इतना किराया

IRCTC Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी का ये ट्रेन टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये ट्रेन टूर पैकेज इसी महीने की 29 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। इस ट्रेन टूर पैकेज में आप श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शन कर पाएंगे।

IRCTC Vaishno Devi Package: श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) जी के पवित्र तीर्थस्थल की तीर्थयात्रा सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने श्री माता वैष्णो देवी को लेकर एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT (NDR010) है।

Mata Vaishno Devi, IRCTC, IRCTC Train Tour Package

IRCTC Vaishno Devi Package: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से करें माता वैष्णो देवी के दर्शन।

ये ट्रेन टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये ट्रेन टूर पैकेज इसी महीने की 29 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। इस ट्रेन टूर पैकेज में आप श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शन कर पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार टिकट से दिल्ली से कटरा आना-जाना होगा।

End of Feed