IRCTC Package: बर्फीली वादियां और झीलों का जादू, घूम आएं कश्मीर, 6 दिन की है ट्रिप

IRCTC Package: कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और इसे खुद अनुभव करना एक अलग ही एहसास है। आईआरसीटीसी के साथ मिलकर इस यात्रा का आनंद लिया जा सकता है। 6 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है।

IRCTC Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'Kashmir Heaven on Earth Ex Kochi' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। 6 दिन का ये टूर पैकेज (irctc tour package) रहने वाला है। 29 अप्रैल 2026 को श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा। वहां से होटल के लिए पिकअप लिया जाएगा। होटल पहुंचकर चेक इन करना है। रात का खाना होटल में ही मिलेगा और वहीं रुकना है।

IRCTC tour package

बर्फीली वादियां और झीलों का जादू

दूसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद गुलमर्ग के लिए प्रस्थान करना है। वहां गंडोला राइड का आनंद लेने के अलावा आसपास की जगहों की सैर करना है। शाम को वापस श्रीनगर होटल लौटना। रात का खाना और रात्रि विश्राम होटल में ही होगा।

End of Feed