IRCTC Odisha Package: आईआरसीटीसी ने ओडिशा के लिए निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज, 5 दिन के पैकेज में घूमें पुरी समेत 5 सुंदर जगह

IRCTC Odisha Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क, पुरी घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 दिन पुरी और 2 दिन भुवनेश्वर में रहेंगे। टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है।

IRCTC Odisha Package: साल का दूसरा महीना फरवरी (February) काफी स्पेशल होता है। इस महीने में लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) जरूर जाते हैं। ओडिशा (Odisha) देश का ऐसा राज्य है, जो काफी सुंदर है और यहां घूमने के कई सारे ऑप्शन (Travel Option in Odisha) हैं। खासतौर पर लोग यहां पुरी (Puri) में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी फरवरी महीने में यहां आने का प्लान (Travel Plan For Odisha) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ओडिशा को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप ओडिशा (Odisha Tourism) की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकते हैं।

Puri, ​IRCTC Odisha Package, IRCTC

IRCTC Odisha Package: आईआरसीटीसी ने ओडिशा के लिए निकाला सस्ता पैकेज।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TEMPLE TOUR OF PURI (NLA89A) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 3 तारीख, यानी 3 फरवरी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed