IRCTC Nepal Tour Package 2026: नेपाल हमेशा से प्रकृति प्रेमियों और आध्यात्मिक यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। काठमांडू की ऐतिहासिक गलियां, पशुपतिनाथ मंदिर की आध्यात्मिक आभा, पोखरा की झीलें और हिमालय की बर्फीली चोटियां। ये सभी दृश्य किसी पोस्टकार्ड से कम नहीं लगते हैं। इन्हीं अनुभवों को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए IRCTC ने यह पैकेज तैयार किया है। जी हां भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) अपने ग्राहकों के लिए नेपाल घूमने के लिए एक परफेक्ट पैकेज लेकर आई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
नेपाल घूमने के लिए खास टूर पैकेज
क्या है इस पैकेज की खासियत?
इस नेपाल टूर पैकेज में यात्रा, होटल में ठहराव, भोजन और साइटसीइंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जिससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग की चिंता नहीं करनी है। इसके अलावा इसकी खास बात यह है कि यह पैकेज परिवार, कपल और सीनियर सिटीजन सभी के लिए उपयुक्त है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को नेपाल के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जो लोग आध्यात्मिक शांति की तलाश में हो या एडवेंचर का रोमांच चाहते हैं, ये पैकेज दोनों का संतुलन एक यात्रा में बना देता है।
पैकेज की डिटेल्स
IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है। जिसका कोड NDO04 रखा गया है। इस पैकेज की आगामी यात्रा 26 मई 2026 को दिल्ली से शुरू होगी। 5 रात और 6 दिनों की इस ट्रिप में यात्रियों को काठमांडू और पोखरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज की यात्रा पूरी तरह आरामदायक और व्यवस्थित रहेगी। विदेश यात्रा का किफायती अनुभव लेने के लिए यह पैकेज बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
कितना होगा खर्चा?
इस पैकेज के साथ अकेले सफर करने पर आपको 50,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा दो लोगों के साथ करने पर आपको 42,000 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। तीन लोगों के ग्रुप में सफर करने पर आपको 41,000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। इसके अलावा यदि आप 5-11 साल के बच्चे के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको 33,000 रुपए का शुल्क देना होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।
