IRCTC Nepal Package: भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) बेहद सुंदर देश है। हर साल काफी संख्या में भारतीय नेपाल घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। नेपाल (Nepal Tourism) की सबसे अच्छी बात ये है कि आप यहां बिना पासपोर्ट के भी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही नेपाल की करेंसी भारत के मुकाबले सस्ती है। अगर आप प्यार के महीने फरवरी में यहां आने का प्लान (Travel Plan For Nepal) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने नेपाल को लेकर एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप यहां की यात्रा कर कई सुंदर-सुंदर जगह देख पाएंगे।
IRCTC Nepal Package: फरवरी मे नेपाल घूमने का बनाएं प्लान।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 16 तारीख, यानी 16 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से काठमांडू आना-जाना रॉयल एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
इस टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
इस एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और नेपाल घूम पाएंगे। टूर पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में थ्री स्टार होटल में रहेंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 36 है। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही आपको इस पैकेज में एसी 2X2 डीलक्स बस से घुमाया जाएगा। काठमांडू एयरपोर्ट से एक अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। इस पैकेज में 80 साल तक की उम्र के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 45,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 37,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 36,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 26,500 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
