यात्रा

IRCTC: वैष्णो देवी दर्शन के साथ शिवखोरी और पटनीटॉप, एक ही ट्रिप में स्वर्ग जैसा अनुभव

IRCTC: श्री माता वैष्णो देवी जी का पवित्र धाम सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। इस पवित्र धाम की यात्रा की शुरुआत स्वयं माता के बुलावे से मानी जाती है।

Image

वैष्णो देवी दर्शन के साथ शिवखोरी और पटनीटॉप (फोटो: canva)

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MATA VAISHNO DEVI DARSHAN WITH SHIVKHORI OR PATNITOP' है जिसके तहत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ-साथ शिवखोरी या पटनीटॉप जैसी खूबसूरत और आध्यात्मिक जगहों का भी आनंद ले सकते हैं। 3 जून 2026 दिन बुधवार को सुबह 08:15 बजे राजकोट रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12477 द्वारा यात्रा की शुरुआत होगी। पूरा दिन ट्रेन में सफर रहेगा।

गुरुवार शाम 05:25 बजे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से होटल/रेस्टोरेंट में फ्रेश होने और नाश्ते के लिए ट्रांसफर किया जाएगा। होटल में चेक-इन करेंगे। रात का स्टे कटरा में रहेगा। अगले दिन सुबह जल्दी नाश्ते के बाद माता वैष्णो देवी भवन के लिए यात्रा शुरू होगी। यह भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है, जो त्रिकुटा पहाड़ियों में कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की चढ़ाई पर स्थित है। यात्रा पैदल, घोड़े, पालकी या हेलीकॉप्टर से की जा सकती है। अगर समय मिला तो भैरव मंदिर के दर्शन भी करेंगे और शाम तक वापस कटरा लौट आएंगे। रात का ठहराव कटरा में रहेगा।

इसके बाद अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद शिवखोरी गुफा के लिए रवाना होंगे, जो कटरा से लगभग 70 किलोमीटर दूर भगवान शिव का पवित्र धाम है। यह गुफा लगभग आधा किलोमीटर लंबी है और अंदर प्राकृतिक रूप से बना 4 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थित है। यह दर्शन के बाद वापस कटरा लौटेंगे। अगर समय मिला तो रास्ते में सीयार बाबा वॉटरफॉल, बाबा धनसाल और नौ देवियों के दर्शन भी कर सकते हैं। रात का स्टे कटरा में रहेगा।

रविवार को सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और कटरा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। सुबह 09:55 बजे ट्रेन नंबर 12478 से वापसी यात्रा शुरू होगी। सोमवार को शाम 06:45 बजे जामनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके साथ ही आपकी यात्रा समाप्त होगी।

3 जून के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी बुधवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लाश में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹20500 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹11600 और ₹9800 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹8100 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WAR008 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर 9321901849, 9321901851 कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article