IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज से फरवरी में घूम आएं कर्नाटक, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप धर्मस्थल, गोकर्ण, होरानाडु, कोल्लूर, मैंगलोर, मुरुदेश्वर, श्रृंगेरी, उडुपी घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात उडुपी, 1 रात मुरुदेश्वर, 1 रात कुक्के और 1 रात मैंगलोर में रहेंगे।

IRCTC Karnataka Package: घूमने (Travel) के लिए देश में दक्षिण भारत के राज्य (South India States) भी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां हर राज्य में आपको घूमने के कई सारे और बढ़िया ऑप्शन मिलेंगे। दक्षिण भारत के राज्यों में कर्नाटक (Karnataka) काफी स्पेशल राज्य है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी अगले महीने कर्नाटक घूमने का प्लान (Travel Plan For Karnataka) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कर्नाटक की कई सुंदर-सुंदर जगह (Tourist Places in Karnataka) घूम पाएंगे।

Karnataka, ​IRCTC Karnataka Package, IRCTC

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज से घूम आएं कर्नाटक।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE KARNATAKA (SHA08) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 23 तारीख, यानी 23 फरवरी को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप हैदराबाद से बेंगलुरु होते हुए मैंगलोर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed