कम खर्च में मां कामाख्या के दर्शन, जानें IRCTC के इस खास टूर पैकेज के बारे में

IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहता है, इसमें धार्मिक यात्राएं भी शामिल होते हैं। आज हम आपको मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए बनाएं खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

IRCTC Tour Package: असम की पहाड़ियों के बीच बसे कामाख्या देवी मंदिर का दर्शन हर श्रद्धालु का सपना होता है। अच्छी बात यह है कि अब सीमित बजट में भी यह आध्यात्मिक यात्रा संभव हो गई है। IRCTC ने हाल ही में पेश किए गए किफायती टूर पैकेज ने भक्तों के लिए कामाख्या धाम की यात्रा को और आसान बना दिया है, जिसमें आप केवल 7,000 रुपये के बजट में मां कामाख्या के दर्शन और यात्रा का प्लान बना सकते हैं। गुवाहाटी के नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

पैकेज की डिटेल

मां कामाख्या के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां हर साल दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए बार यात्रा खर्च की वजह से अपनी योजना टाल देते हैं। ऐसे में बजट फ्रेंडली टूर पैकेज श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतरीन अवसर बनकर सामने आया है। DIVYA MAA KAMAKHYA DARSHAN TOUR EX-GUWAHATI नाम के इस टूर पैकेज का कोड EGH044 तय किया गया है। इस टूर पैकेज से यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचने के बाद कुछ स्थानीय जगहों की यात्रा, मंदिर दर्शन और कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है।

End of Feed