IRCTC Jyotirlinga Yatra Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) लेकर आया है आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज जिसके तहत आप 12 दिनों की यात्रा में 7 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर सकेंगे। इस पैकेज के तहत यात्री भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourists Train) से ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। इस पैकेज का नाम Sapta 07 Jyotirlinga Darshan Yatra है। उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिका: नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की डेस्टिनेशन इस टूर पैकेज में कवर होगी।
IRCTC Jyotirlinga Yatra Tour
इस दिन से हो रही है यात्रा की शुरुआत: 12 दिन और 11 रात का यह पैकेज देखो अपना देश के तहत लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआत विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से होगी। 14 सितंबर से इस दौरे की शुरुआत होगी जो 25 सितंबर, 2024 तक चलेगा।
न्यूनतम इतना देना होगा किराया: स्लीपर में अगर आप अकेले ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 20,590 रुपए देने होंगे। थर्ड एसी पैकेज में 33,015 रुपए वहीं, कंफर्ट कैटेगरी (AC) के लिए प्रति व्यक्ति 43,355 रुपए देने होंगे। 5-11 साल के बच्चों के लिए किराया क्रमश: 19255 रुपए, 33015 रुपए और 43355 रुपए है।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग: इस टूर पैकेज का कोड SCZBG28 है। इसकी बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर सीधे कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी सम्मिलित है।
