Hyderabad IRCTC Package: दक्षिण भारत का शहर हैदराबाद घूमने (Travel) के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद 'निज़ाम का शहर' या 'मोतियों का शहर' के नाम से भी फेमस हैं। दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे पर स्थित हैदराबाद में घूमने के लिए देश के साथ विदेशों से भी सैलानी हर साल आते हैं। घूमने को लेकर यहां भी अलग-अलग ऑप्शन मौजूद हैं। यहां कई सारे हिंदू मंदिर होने के साथ ही कई हेरिटेज साइट्स भी हैं। घूमने के इतने सारे ऑप्शंस के बारे में सुनकर आप भी यहां आने का प्लान जरूर करेंगे।
IRCTC Hyderabad Package: सस्ते में घूम आएं हैदराबाद की कई सारी सुंदर-सुंदर जगह।
ये भी पढ़ें- हिमाचल की सुंदर वादियों में दोस्तों संग मनाएं छुट्टियां, हफ्तेभर में घूमें शिमला-मनाली, कीमत सुनकर अभी करा लेंगे बुक
ये भी पढ़ें- मम्मी पापा को खुश करने का मिल गया सही प्लान, जून में ऐसे कराएं उनको तिरुपति बालाजी के दर्शन
आईआरसीटीसी का हैदराबाद को लेकर पैकेज
हैदाराबाद को लेकर आईआरसीटीसी ने एक खास पैकेज निकाला है। हालांकि ये पैकैज जुलाई महीने के लिए है, जो 13 जुलाई को नवाबों के शहर लखनऊ से शुरू होगा। पूरा पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को DILKASH HYDERABAD WITH MALLIKARJUN AIR TOUR PACKAGE EX LUCKNOW (NLA98) नाम दिया है। इस पैकेज में आप सबसे पहले लखनऊ से हैदराबाद पहुंचेंगे। लखनऊ से हैदराबाद का सफर आप एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (6E-523) की इकोनॉमी वाली टिकट से करेंगे। फ्लाइट से दोपहर करीब 3 बजे आप हैदराबाद पहुंचेंगे। 17 जुलाई को वापस भी आप इसी फ्लाइट (6E -6167) से करेंगे।
थ्री स्टार होटल में होगी रहने की व्यवस्था
इस पैकेज में पूरे 4 दिन आप हैदराबाद में ही रहेंगे। इस पैकेज में रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है, जिसमें आपके मैन्यू में 3 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर शामिल है। इस पैकेज में आप होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंट ए सरोवर पोर्टिको/आदित्य होमटेल या इसी टाइप के होटल में रहेंगे। इस पैकेज में आपको हैदराबाद की फेमस जगह स्टैच्यू ऑफ इक्विटी, चारमीनार, सालारजंग संग्रहालय, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, बिड़ला मंदिर, श्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, रामोजी फिल्म सिटी, सुरेंद्रपुरी को विजिट कराया जाएगा, जिसमें एसी वाली गाड़ी होगी। वहीं पैकेज में ग्रुप में कुल सीटों की संख्या 30 रखी गई है। साथ ही साइट सीन वाली जगहों का एंट्रेस टिकट और ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है।
आईआरसीटीसी पैकेज की क्या है कीमत
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की प्राइस पर भी काफी काम किया है और काफी कम कीमत में इस पैकेज को निकाला है। इस पैकेज की कीमत लोगों के हिसाब से अलग-अलग है। इस पैकेज को अकेले के लिए बुक करने पर आपको 44,950 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह शेयरिंग करने पर दो लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 36,400 रुपए और तीन लोगों के लिए 35,000 रुपए है। वहीं बच्चे के लिए पैकेज की प्राइस 32,200 से 29,300 के बीच है।
ऑनलाइन/ऑफलाइन से पैकेज होगा बुक
आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन से इस पैकेज को बुक कर सकते हैं। ऑफलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर पर जाना होगा। अगर आप आईआरसीटीसी के दफ्तर नहीं जाना चाहते हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर लॉगिन कर आसानी से अपने लिए बुक कर सकते हैं।
