IRCTC ने बनाया हनीमून का शानदार पैकेज, पार्टनर का हाथ पकड़ घूमें शानदार समुद्री किनारा

यदि आप समुद्र तटों, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह एक बेहतरीन विकल्प है। आईआरसीटीसी ने "फैमिली अंडमान हॉलिडे गोल्ड" नामक टूर पैकेज पेश किया है, जो आपको इस शानदार टूरिस्ट स्पॉट की सैर कराएगा। हनीमून के लिए ये एक बेस्ट पैकेज साबित होगा।

हनीमून के लिए किसी शानदार पैकेज की तलाश है और इसके लिए आप आप कई जगहों को खोज चुके हैं, लेकिन आपको अभी तक कुछ अच्छा प्लान नहीं देखने को मिला है। तो आज हम आपको अंडमान-निकोबार घूमने के लिए बनाए गए एक पैकेज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। समुद्र तटों, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह एक बेहतरीन विकल्प है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी ने आईआरसीटीसी ने "फैमिली अंडमान हॉलिडे गोल्ड" नाम से एक टूर पैकेज पेश किया है। जो आपको परिवार के साथ फुल इंजॉय का मौका देता है।

IRCTC Tour Package

कैसा होगा ट्रिप प्लान?

इस यात्रा की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से होती है, जहां आप कॉर्बिन्स कोव बीच और सेल्युलर जेल का दौरा करेंगे। सेल्युलर जेल में लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया जा सकता है, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को जीवंत करता है। दूसरे दिन, आप रॉस और नॉर्थ बे आइलैंड की यात्रा करेंगे, जहां वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद, हैवलॉक आइलैंड की ओर प्रस्थान होगा, जहां काला पत्थर और राधानगर बीच की सैर की जाएगी। तीसरे दिन, नील आइलैंड की यात्रा की जाएगी, जहां भरतपुर, नेचुरल ब्रिज और लक्ष्मणपुर बीच की सुंदरता का अनुभव किया जा सकता है।

End of Feed