IRCTC: सर्दियों में घूमना है हिमाचल, तो 8 दिन में चंडीगढ़, शिमला और मनाली का बनाएं ये शानदार प्लान

Himachal Pradesh Tourism: सर्दियों में पहाड़ घूमने का प्लान बना रहे हैं? चंडीगढ़ से शिमला, कुफरी और मनाली की यह 8 दिन की ट्रिप मंदिरों, बाजारों, बर्फ और खूबसूरत वादियों का मजा देगी।

Himachal Pradesh Tourism: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कियाग है। हिमाचल की खूबसूरत वादियों, पहाड़ों, मंदिरों और सर्द मौसम का आनंद लेने के लिए चंडीगढ़, शिमला और मनाली का यह 8 दिन का टूर बेहद शानदार रहने वाला है। इस टूर पैकेज का नाम- SHIMLA MANALI WINTER SPECIAL EX CHENNAI है। इस यात्रा में शहरों की खूबसूरती देखने के साथ-साथ हिमालय के नजारे, स्थानीय बाजार, प्रसिद्ध मंदिर और बर्फीली वादियों के बीच घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से होगी, जहां से धीरे-धीरे पहाड़ों की ओर बढ़ते हुए शिमला और मनाली पहुंचेंगे।

Himachal Pradesh Tourism

शिमला और मनाली का बनाएं ये शानदार प्लान

दिन 1: चंडीगढ़ पहुंचने और शहर घूमने का दिन (26 नवंबर)

चेन्नई से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ पहुंचने के बाद दोपहर 1:55 बजे एयरपोर्ट से घूमने की शुरुआत होगी। सबसे पहले सुखना लेक पहुंचेंगे, जहां झील के किनारे सुकून भरा समय बिताया जा सकता है। इसके बाद रोज गार्डन और रॉक गार्डन घूमने का मौका मिलेगा। शाम को होटल में चेक-इन कर आराम करेंगे। रात में होटल में डिनर और ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

End of Feed