साल खत्म होने से पहले घूम आएं गुजरात का सफेद रेगिस्तान, IRCTC ने बनाया खास टूर पैकेज, जाने पूरी डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025 : IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ शानदार और लुभावने पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको गुजरात ट्रिप के बनाए गए IRCTC के एक खास पैकेज के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज और इसकी बुकिंग डिटेल्स...

IRCTC Tour Package: IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको IRCTC के गुजरात घूमने के लिए बनाए गए एक खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। गुजरात अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। वहीं गुजरात का रण उत्सव दुनियाभर में मशहूर है। जिसे देखने हर साल लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। हर साल आयोजित होने वाला यह उत्सव गुजरात की परंपराओं, संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प की शानदार झलक पेश करता है। इस बार आप भी गुजरात का उत्सव करीब से देखने का प्लान बना सकते हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इसके लिए एक किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

पैकेज की डिटेल्स

गुजरात घूमने के लिए तैयार किए गए इस पैकेज का नाम RANN OF KUTCH WITH DHOLAVIRA EX DELHI है। जिसका कोड NDA29 तय किया गया है। इस पैकेज से आपको 4 रात और 5 दिन तक घुमाया जाएगा। इस पैकेज के ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से 3 दिसंबर से होगी। जिसमें आपको गुजरात के भुज और कच्छ जैसी जगहों पर घुमाया जाएगा।

End of Feed